समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वालों को सलाम करता है भारत: President Murmu

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को नौसेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि साहस, सतर्कता और अटूट प्रतिबद्धता के साथ हमारी समुद्री सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने वाले बहादुर पुरुषों और महिलाओं कोराष्ट्र सलाम करता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि व्यापार मार्गों की सुरक्षा, समुद्री अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से लेकर मानवीय मिशनों का नेतृत्व करने तक भारतीय नौसेना अनुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाती है।

नौसेना दिवस देश की रक्षा में नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है। नौसेना दिवस के लिए चार दिसंबर को इसलिए चुना गया क्योंकि यह 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नौसेना के पराक्रम की याद दिलाता है, जब नौसेना ने दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया था।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई! राष्ट्र साहस, सतर्कता और अटूट प्रतिबद्धता के साथ हमारी समुद्री सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने वाले बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम करता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi बने भारतीय क्रिकेट के नए सुपरस्टार, Gautam Gambhir बोले- ये है भविष्य

T20 World Cup: USA के खिलाफ जब भारतीय टीम फंसी, Suryakumar Yadav बने संकटमोचन

14 साल के Vaibhav Suryavanshi का वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिर क्यों दूर है Team India? जानें ICC का नियम

Galwan conflict के बीच चीन पर गुप्त परमाणु परीक्षण का आरोप, अमेरिका का बड़ा दावा