पड़ोसियों पर दोष डालना पाकिस्तान का पुराना काम, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक पर भारत ने पाकिस्तान को खूब सुनाया

By अभिनय आकाश | Jan 06, 2025

भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हवाई हमलों की सोमवार को निंदा की और कहा कि अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए पड़ोसियों को दोष देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है। अफगान नागरिकों पर हवाई हमलों के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि हमने महिलाओं और बच्चों सहित अफगान नागरिकों पर हवाई हमलों की मीडिया रिपोर्टों पर गौर किया है, जिसमें कई कीमती जानें चली गई हैं। हम निर्दोष नागरिकों पर किसी भी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं। अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए अपने पड़ोसियों को दोषी ठहराना पाकिस्तान की पुरानी प्रथा है। हमने इस संबंध में एक अफगान प्रवक्ता की प्रतिक्रिया भी नोट की है।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना