अंडमान सागर मे रोहिंग्या शरणार्थियों का नहीं मिल रहा नौका, तलाश में जुटी भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

ढाका।  संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि भारतीय तट रक्षक बल अंडमान सागर में उन रोहिंग्या शरणार्थियों की नौका की तलाश में मदद कर रहा है, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे सागर में भटक गए हैं और वे कई दिनों से भूखे-प्यासे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि नौका दो सप्ताह पहले बांग्लादेश से रवाना हुई थी और इसके बाद यह सागर में खराब हो गई। संयुक्त राष्ट्र एवं मानवाधिकार समूहों ने बताया कि नौका पर सवार करीब 90 शरणार्थियों की हालत बेहद खराब है। उनके परिवारों को आशंका है कि उनमें से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ने बुधवार को कहा कि उसे इस बात की सटीक जानकारी नहीं है कि नौका कहा हैं। एजेंसी ने सोमवार को निकटवर्ती देशों से यह पता लगाने का आग्रह किया था कि नौका कहां है साथ ही कहा था कि यदि नौका मिल जाती है, तो वह उसे मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें: म्यांमार में हुए तख्तापलट पर बोला अमेरिका, कहा- सेना को सत्ता छोड़ देनी चाहिए

नौका पर सवार 25 वर्षीय युवक की मां नसीमा खातून ने कहा कि वह अपने बेटे को लेकर चिंतित है। खातून ने कहा, ‘‘हे भगवान, मेरे बेटे समेत नौका में बचे सभी लोगों को अपने चमत्कार से बचा लो। उन्हें कहीं किनारे पर ले जाओ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या मेरा बेटा जीवित है? क्या भूखे रहने के कारण उसे कुछ हो तो नहीं गया? वह केवल चार लीटर पानी अपने साथ लेकर गया था।’’ रोहिंग्या संकट पर नजर रखने वाली ‘अराकान परियोजना’ केनिदेशक क्रिस लेवा ने कहा कि उन्होंने सुना है कि नौका पर सवार कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है। एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए यूएनएचसीआर क्षेत्रीय ब्यूरो की प्रवक्ता कैथरीन स्टबरफील्ड ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी भारतीय तट रक्षक बल की तलाश एवं बचाव टीम तैनात किए जाने की सराहना करती है। भारतीय तटरक्षक बल के प्रवक्ता पी एन अनूप ने कहा कि उनके पास ‘‘बताने के लिए अभी कुछ भी नहीं है’’।

प्रमुख खबरें

West Asia Conflict | कतर में फंसे 500 से अधिक भारतीयों की वतन वापसी, दूतावास ने जारी की खतरनाक मलबे से बचने की चेतावनी

Andhra Pradesh Milk Tragedy | सफेद जहर का तांडव, रसोई तक पहुँचा मौत का दूध, 12 लोगों की मौत

Farooq Abdullah Attack | फारूक अब्दुल्ला के सिर पर तानी पिस्तौल, चली गोली! कांप उठा जम्मू-कश्मीर

Hardik Pandy National Flag Insult | टी20 विश्व कप जश्न में विवाद! क्रिकेटर हार्दिक पंड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे में शिकायत दर्ज