भारत की सीक्रेट डील, 3.5 अरब में खरीद रहा जासूसी विमान

By अभिनय आकाश | Apr 16, 2026

क्या भारत चुपचाप एक ऐसी डील करने जा रहा है जो हिंद महासागर में ताकत का पूरा गेम बदल देगा। 3.5 अरब डॉलर यानी लगभग $00 करोड़ और बदले में मिलेंगे दुनिया के सबसे खतरनाक सबसे घातक जासूसी विमान। भारत खरीदने जा रहा है छह नए P8I पोसाइडन विमान। दरअसल भारत सरकार अब नौसेना को और मजबूत करने के लिए अमेरिका से छह अतिरिक्त पीएआई पोसाइडन एयरक्राफ्ट खरीदने जा रही है। यह डील करीब 3.5 अरब डॉलर की बताई जा रही है और इसे फॉरेन मिनिस्ट्री सेल्स यानी कि एफएमएस रूट के जरिए पूरा किया जाएगा। इसका मतलब सरकार से सरकार की डील, गवर्नमेंट से गवर्नमेंट की डील और सीधी बात और हाई लेवल अप्रूवल। और सूत्र बताते हैं कि भारत और अमेरिका के बीच इस डील पर करीब एक साल से बातचीत चल रही है और अब इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी के सामने रखा जाएगा। लेकिन यहां पर आपके दिमाग में एक सवाल तो खड़ा होगा कि आखिर इतनी बड़ी कीमत क्यों? दरअसल एक पीएटीआई विमान की कीमत जान लीजिए जो लगभग $500 से $600 मिलियन की बताई जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: US संग ट्रेड डील पर नए सिरे से होगी बात, 20 अप्रैल को भारतीय प्रतिनिधिमंडल का अमेरिका दौरा

पिछले कुछ सालों में चीन ने हिंद महासागर में अपनी गतिविधियां काफी तेज कर दी है। चीनी नौसेना के जहाज और यहां तक कि पनडुब्बियां भी भारतीय समुद्री क्षेत्र के पास देखी जा रही हैं। ऐसे में भारत को चाहिए एक ऐसा सिस्टम जो हर मूवमेंट पर नजर रख सके। यहीं पर पीएआई गेम बदल देता है। दरअसल लद्दाख में चीन के साथ तनाव के दौरान भारत ने इन विमानों को पहाड़ों में भी इस्तेमाल किया था। यानी यह सिर्फ समुद्र में नहीं बल्कि जमीन पर भी निगरानी कर सकते हैं। अब अगला कदम है कैबिनेट कमेटी की मंजूरी। अगर वहां से हरी झंडी मिल गई तो यह डील लॉक हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Nano EV फिर से बनेगी India की शान! एक बयान और अटकलों का दौर

Pakistan Crisis: इमरान खान को रिहा करो वरना भुगतने होंगे नतीजे, PTI की बड़ी चेतावनी, होगा देशव्यापी आंदोलन

झारखंड में ABVP कार्यकर्ताओं की Ranchi में पुलिस से झड़प, विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

PM E-Drive Scheme 2028 तक बढ़ी, लेकिन Electric Two-Wheeler पर मिलने वाली Subsidy हुई आधी