भारत का Double Dhamaal, इधर वेनेजुएला के तेल के कुओं पर कब्जा, उधर रूस में मिला आयल जैकपॉट

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2026

भारत की एनर्जी सिक्योरिटी के लिए दो सबसे बड़ी खबर आई हैं जिन्हें ऐतिहासिक कहना भी छोटा होगा। दुनिया के दो सबसे बड़े ऑयल हॉटस्पॉट रूस और वेनेजुएला में भारत ने एक ऐसा दांव खेला है जिसने पश्चिमी देशों के बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया। एक तरफ जहां दुनिया को यह लग रहा था कि भारत का रूस में जो निवेश था वो डूब चुका है। वहां से भारत को अरबों डॉलर का जैकपॉट मिला है। दूसरी तरफ वेनेजुएला जहां भारत का पैसा सालों से फंसा था वहां अब भारत सिर्फ हिस्सेदारी नहीं बल्कि मालिक बनने जा रहा है। वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रोएन ऑयल रिजर्व है। दुनिया का करीब 17% कच्चा तेल यही दबा है। भारत का ओएनgसी विदेश लिमिटेड ओवीएल ने यहां सालों पहले बड़ा निवेश किया था। अब वेनेजुएला की हिस्सेदारी से ओनरशिप तक का सफर कैसा रहा भारत का? चलिए मैं आपको बताता हूं। सबसे पहले बात सैन क्रिस्टोबॉल की। इसमें भारत की 40% हिस्सेदारी थी। दूसरा है काराबो वन। इसमें ओवीएल, आईओसी और ऑयल इंडिया को मिलाकर 18% हिस्सा था। 

इसे भी पढ़ें: पुतिन-नेतन्याहू का पहली बार एक साथ बड़ा ऐलान, भारत हैरान!

प्रतिबंधों के कारण हम उन्हें भारत नहीं ला पा रहे थे। अब भारत ने रूस से कहा कि भाई वो पैसा जो वहां पर फंसा है उसे ही हमारे नए स्टेक की पेमेंट आप मान लीजिए। अब नतीजा क्या हुआ? नतीजा यह हुआ कि हमने बिना नया कैश खर्च किए अपना 20% स्टेक वापस पा लिया। और आज की खबर यह है कि वहां उत्पादन इतना जबरदस्त बढ़ चुका है कि हमारा वो निवेश अब डबल  के पार हो चुका है। अब आप सोच रहे होंगे कि दोस्तों कि इतनी दूर से तेल लाने का फायदा क्या है? देखिए भारत की असली ताकत हमारी रिफाइनरीज है। वेनेजुला का तेल हैवी क्रूड होता है जिस जिसे रिफाइन करना मुश्किल है। लेकिन रिलायंस की जामनगर नायरा की वादीनार और आईओसी की पाराप रिफाइनी दुनिया की उन चुनिंदा जगहों में से हैं जो इस तेल को बड़ी आसानी से प्रोसेस कर सकती है। अब जब हमारे पास खुद की फील्ड्स होती हैं तो हम वैश्विक बाजार की कीमतों के उतार-चढ़ाव से बच जाते हैं और ये एनर्जी सिक्योरिटी का सबसे मजबूत स्तंभ है। खैर दोस्तों ओएनgसी विदेश को धीमी कंपनी माना जाता था सालों से लेकिन वेनेजुला और रूस के इंटर्न अराउंड्स ने कंपनी का हौसला बढ़ा दिया।

प्रमुख खबरें

Sunil Gavaskar बोले, T20 में बड़े लक्ष्य का पीछा करने का तरीका सुधारे Team India

Speaker Om Birla से मिलीं BJP सांसद, JNU उत्पीड़न केस में Congress MP पर कार्रवाई की मांग

Pramila Jayapal ने भारत की Voter List से 13 करोड़ नाम हटने पर जताई चिंता

Pakistan की आतंकी हरकत पर भारत करेगा और बड़ा हमला, Rajnath Singh ने दी सीधी चेतावनी