कोरोना ने मचाया कोहराम, 24 घंटे में आए करीब 40 हजार नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 39,726 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। देश में इस वैश्विक महामारी के मामलों की संख्या 1,15,14,331 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस के मामलों में लगातार नौवें दिन वृद्धि हुई है। देश में अब भी 2,71,282 मरीज इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.36 प्रतिशत है जबकि इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या गिरकर 96.26 प्रतिशत रह गई है। सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में आए 39,726 मरीजों की संख्या 110 दिनों में सबसे अधिक है जबकि 154 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,59,370 हो गई है।

प्रमुख खबरें

US-Iran War | शहीदों का बदला, ईरान में तबाही! आग की लपटों में घिरा होर्मुज... Donald Trump बोले- हमारी सेना का प्रतिशोध है!

Love Horoscope 20 July 2026 | इन 4 राशियों की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

FIFA World Cup Argentina Vs Spain Highlights | स्पेन के अभेद्य किले से टकराकर टूटा अर्जेंटीना का गुरूर, 16 साल बाद विश्व विजेता बना स्पेन!

Accenture Salary Hike में बड़ा बदलाव, अब 50% Base Salary और 50% Lump Sum Payment के रूप में मिलेगा लाभ