भारत गाजा में ‘नरसंहार’ रोकने के लिए इजराइल पर दबाव डाले: मुख्यमंत्री एम के स्टालिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2025

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को कहा कि भारत को गाजा में ‘नरसंहार’ रोकने के लिए इजराइल पर दबाव डालना चाहिए। स्टालिन ने कहा, ‘‘भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को इजराइल और उसका साथ दे रहे देशों पर दबाव बनाने का प्रयास करना चाहिए ताकि नरसंहार को रोका जा सके।’’

उन्होंने कहा कि माकपा का विरोध प्रदर्शन मानवीय मूल्य वाले लोगों को एकजुट करने का एक प्रयास है, ताकि सत्तारूढ़ ताकतों से उन हमलों को रोकने का आग्रह किया जा सके जो अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों और संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों का स्पष्ट उल्लंघन करते हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने हाल के सप्ताहों में गाजा में हुई हत्याओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपना रुख व्यक्त किया है। उन्होंने आठ सितंबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि ‘‘गाजा में जो कुछ हो रहा है, उससे वह इतने विचलित हैं कि वह शब्दों में बयां नहीं कर सकते।’’

उन्होंने कहा था कि ‘‘जब निर्दोष लोगों की जान इस तरह कुचली जा रही हो, तो चुप रहना कोई विकल्प नहीं है।’’ माकपा ने भारत सरकार से इजराइल के साथ सभी व्यापार समझौते रद्द करने की भी अपील की थी। माकपा सदस्यों ने एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों पर चल रहे ‘एयरोडेफकॉन 2025 सम्मेलन’ में इजराइली कंपनियों के भाग लेने पर प्रतिबंध लगाने का भी आह्वान किया था।

प्रमुख खबरें

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर

Sugar और Onion Prices ने त्योहारी मौसम में बिगाड़ा रसोई का बजट, महंगाई को काबू करना PM Modi के सामने सबसे बड़ी चुनौती

Festival Fashion Trend: रक्षाबंधन पर Anarkali Suit में दिखना है गॉर्जियस? फॉलो करें ये Expert Style Guide

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान