भारत ने आकाश मिसाइल प्रणाली की क्षमता का प्रदर्शन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2023

 भारत ने 25 किलोमीटर की दूरी पर एक साथ चार हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने की आकाश मिसाइल प्रणाली की क्षमता का प्रदर्शन किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह जानकारी दी गई कि घरेलू मिसाइल प्रणाली की क्षमता को 12 दिसंबर को ‘अस्त्रशक्ति’ सैन्य अभ्यास में प्रदर्शित किया गया था। यह सैन्य अभ्यास भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित किया गया था।

आकाश 25 किमी तक की मारक क्षमता वाली सतह से हवा में मार करने वाली एक कम दूरी की मिसाइल है जिसका उपयोग मुख्य रूप से संवेदनशील क्षेत्रों और केंद्रों को हवाई हमलों से बचाने के लिए किया जाता है। मिसाइल प्रणाली उन प्रमुख मंचों में से एक है जिसे भारत मित्र देशों को निर्यात कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Indian Hockey Team का शर्मनाक प्रदर्शन, World Cup Selection पर दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल

GCT Grand Finale: R Praggnanandhaa ने Vincent Keymer को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, अब Fabiano Caruana से टक्कर

Telangana के Hanamkonda में 1.25 करोड़ का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Raksha Bandhan 2026: बाजार की मिलावट से बचें, घर पर बनाएं Special Kaju Roll की 2 आसान Recipe