ICC टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में कोहली एक स्थान हुए आगे, केएल राहुल चौथे स्थान पर बरकरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2021

दुबई। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर शीर्ष पांच में पहुंच गये। कोहली टी20 प्रारूप में पहले शीर्ष रैंकिंग के बल्लेबाज रह चुके हैं और वह वनडे में नंबर एक खिलाड़ी हैं। उन्हें एक पायदान का फायदा हुआ। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 में क्रमश: 73 और 77 रन की पारी खेली जिससे उन्हें 47 रेटिंग अंक मिले और इससे वह पांचवें स्थान पर पहुंच गये। लोकेश राहुल टी20 श्रृंखला में तीन मैचों में असफलताओं के बावजूद चौथे स्थान पर बने हुए हैं और शीर्ष रैंकिंग पर काबिज भारतीय बल्लेबाज हैं। श्रेयस अय्यर 32 पायदान के फायदे से 31वें स्थान पर पहुंच गये जबकि ऋषभ पंत को 30 पायदान का फायदा हुआ जिससे वह 80वीं रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर