India Canada Tension: कनाडा पर नरम हुआ भारत, फिर से शुरू की वीजा सर्विस

By अभिनय आकाश | Oct 26, 2023

भारत ने कनाडा में एक महीने से ज्यादा समय से बंद पड़ी केजा सेवाओं को कुछ कैटिगरी में फिर से शुरू करने का ऐलान किया। एंट्री वीजा, मेडिकल वैजा, कॉन्फ्रेस वीजा और विजनेस बजा कैटिगरी में सेवाएं शुरू होगी। ओटावा में भारतीय हाई कमीशन ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा हालात का आकलन करने और हाल ही में इस संबंध में कनाडा द्वारा उठाए गए कदमों के मदनेजर चार कैटिगरी की वीजा सेवाओं को बहाल करने का फैसला लिया गया है। इमरजेंसी मामलों को हाई कमीशन और कौन्सुलेट्स जनरल देखेंगे। भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा के मरेनजर भारत ने 21 सितंबर को सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी थी। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय कार्रवाई देख बौखलाए Justin Trudeau, कहा- भारत का कदम ‘अंतरराष्ट्रीय नियमों के विपरीत‘

नई दिल्ली ने प्रवेश वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा जैसी सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कनाडाई अधिकारियों द्वारा अपने राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा पर नई दिल्ली की चिंताओं के प्रति "अधिक प्रतिक्रिया" दिखाने के बाद भारत ने वीजा सेवाएं फिर से शुरू कीं। यह 10 दिनों तक चली कई स्तरों पर चर्चा के बाद आया। 

प्रमुख खबरें

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर लगा लाखों का जुर्माना, नहीं होगी कोई कानूनी कार्रवाई

Nikah के लिए अपनाया था इस्लाम, Chahatt Khanna ने धर्म परिवर्तन के Controversy पर तोड़ी चुप्पी

India MEA Briefing: Israel-Lebanon Ceasefire, PoK, Hormuz, Nirav Modi और US-Iran पर भारत ने दिया बड़ा बयान

Delhi Weather Update: तपती गर्मी से मिली राहत, तेज हवाओं संग बारिश, IMD ने जारी किया Yellow Alert