भारत-श्रीलंका का संयुक्त सैन्य अभ्यास संपन्न

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2023

भारत-श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्रशक्ति 2023’ मंगलवार को यहां संपन्न हो गया। यह अभ्यास 12 दिन तक चला। इस संबंध में जारी एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया कि भारतीय सेना और वायुसेना के जवानों सहित बलों ने इस अभ्यास के दौरान एक-दूसरे के अभियानों और रणनीति के बारे में सीखा।

औंध सैन्य स्टेशन के कमांडर ब्रिगेडियर एस तलुजा और श्रीलंकाई सेना के मेजर जनरल पीजीपीएस रत्नायका ने समापन समारोह के दौरान अभ्यास में भाग लेने वाले सैनिकों को संबोधित किया। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 16 नवंबर को शुरू हुआ था।

विज्ञप्ति में कहा गया, इस सैन्य अभ्यास का आयोजन शांति, समृद्धि, अंतरराष्ट्रीय भाईचारे और विश्वास के मूल्यों को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के अनुरूप है।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने तमिल नेताओं से की बात, चक्रवात दित्वा की तबाही के बाद भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा, गुजरात में 40 लाख से अधिक छात्रों के लिए मुख्यमंत्री पौष्टिक अल्पाहार योजना शुरू

मनरेगा के मूल उद्देश्य को कमजोर कर रहा केंद्र, किसान मजदूर संघर्ष समिति ने लगाए आरोप

SIR के बाद Madhya Pradesh की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 42 लाख से ज्यादा नाम मतदाता सूची से कटे