भारत ने जूनियर हॉकी विश्व कप में जीत से शुरूआत की, वेल्स को 5-1 से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2022

पोटचेफ्सट्रूम। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां पूल के शुरूआती मैच में अपने से कम रैंकिंग वाली वेल्स को 5-1 से हराकर एफआईएच जूनियर विश्व कप में अपना अभियान शानदार ढंग से शुरू किया। भारतीय टीम के लिये लालरेमसियामी ने चौथे, लालरिंडीकी ने 32वें और मुमताज खान ने 41वें मिनट में मैदान गोल जबकि लालरिंडीकी ने 57वें और दीपिका ने 58वें मिनट में अंत में दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। वेल्स के लिये एकमात्र गोल मिली होम ने 26वें मिनट में किया। मैच में भारतीयों ने शुरू में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर अच्छी शुरूआत की लेकिन वेल्स की गोलकीपर ने दीपिका की ड्रैग फ्लिक को रोक दिया।

इसे भी पढ़ें: ईडी ने धनशोधन मामले में बिहार के भू-माफिया की संपत्तियां कुर्क कीं

मैच खत्म होने में चार मिनट का ही समय रह गया था कि दीपिका को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला और लालरिंडीकी रिबाउंड पर गोल करने के लिये सही जगह मौजूद थीं जिससे भारतीय टीम का स्कोर 4-1 हो गया। एक मिनट बाद लालरिंडीकी ने भारत के लिये एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और दीपिका ने अपनी ड्रैगफ्लिक से वेल्स की गोलकीपर को कोई मौका नहीं देकर गोल दागा। भारतीय टीम अब रविवार को पूल डी के दूसरे मैच में मजबूत जर्मनी के सामने होगी। फिर अंतिम पूल मैच में टीम मलेशिया से भिड़ेगी जिसके बाद आठ अप्रैल से क्वार्टर फाइनल दौर शुरू होंगे।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र