तारिक रहमान की 17 साल बाद वतन वापसी पर आया भारत का बयान, कहा- शांति और स्थिरता के पक्षधर हैं

By अभिनय आकाश | Dec 26, 2025

बीएनपी के तारिक रहमान की वापसी पर जायसवाल ने कहा कि भारत बांग्लादेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का समर्थन करता है और इस घटनाक्रम को इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए। रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत बांग्लादेश की जनता के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम बांग्लादेश में शांति और स्थिरता के पक्षधर हैं और लगातार बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और सहभागी चुनावों की मांग करते रहे हैं। आपको बता दें कि बांग्लादेश  राजनीति में 17 साल बाद पुराने एक चेहरे की वापसी हुई। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान बांग्लादेश लौट आए हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद स्वदेश लौटे। ढाका में तारिक के स्वागत में एक लाख से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता उमड़े।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Protests Live Updates | बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में Puri Jagannath Temple के बाहर प्रदर्शन

बांग्लादेश की अतरिम सरकार ने शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में तारिक रहमान पीएम पद के प्रमुख दावेदार है। उनकी वापसी ऐसे समय में हुई है जब दो प्रमुख युवा नेताओं की हत्या के बाद से देश में अशांति और राजनीतिक अस्थिरता की नई लहर जारी है, जिसने पूरे बाग्लादेश को चपेट में ले लिया है।  

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज