समुंदर में चीन को तोड़ने उतरा भारत का जिगरी दोस्त, हुई फील्डिंग सेट!

By अभिनय आकाश | Apr 27, 2026

भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर एक ऐसा कदम उठाने जा रहे हैं जो इंडोपेसिफिक क्षेत्र में इनकी ताकत को और बढ़ाने का काम करेगा। दरअसल खबर यह है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया इस साल एक नया समुद्री सहयोग समझौता यानी कि मेरिटाइम कोऑपरेशन पैक साइन करने की तैयारी में है। यह समझौता हिंद महासागर में सुरक्षा निगरानी और सैन्य सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने साफ कहा कि भारत उनके लिए इंडोपेसिफिक में एक सबसे अहम रणनीतिक साझेदार बन चुका है। यानी अब दोनों देशों के रिश्ते सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि रणनीतिक और सुरक्षा से जुड़े स्तर पर पहुंच चुके हैं। और अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेरिटाइम कोऑपरेशन पैक साइन हो जाता है तो इस क्षेत्र में दोनों ही देशों को बढ़त मिलेगी, फायदा मिलेगा और यह दोनों देश साथ मिलकर इस क्षेत्र की निगरानी कर पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: America दबाव बनाने से बाज नहीं आ रहा, Iran को Donald Trump के बयानों पर पलटवार करने में मजा आ रहा

ऑस्ट्रेलिया चाहता है कि भारत इस क्षेत्र में उसका सहयोग करें ताकि किसी एक देश की दादागिरी ना चलने पाए और यह जो खबर सामने आई कि भारत और ऑस्ट्रेलिया इस साल एक नया समुद्री सहयोग समझौता साइन करने की तैयारी में है। इसे अगर आसान भाषा में समझा जाए तो भारत और ऑस्ट्रेलिया अब हिंद महासागर में मिलकर काम करेंगे। दोनों देश अपने संसाधन तकनीक और सैन्य क्षमताएं साझा करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद