पाकिस्तानी सेना पर पहली बार भारत का सबसे अजीब हमला, संयुक्त राष्ट्र के सारे देश हो गए हैरान

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2025

बेशर्मी की हद पार करने में पाकिस्तान पूरी दुनिया में माहिर है। जियोपॉलिटिक्स में अगर हम सवाल करे कि वो कौन सा देश है जो बार बार शर्म को ताक पर रखते हुए हर सीमा को लांघ सकता है तो वो नाम पाकिस्तान का होगा। पूरी दुनिया के सामने भारत पाकिस्तान को बार बार एक्सपोज करता रहा है। लेकिन पाकिस्तान ने बार बार भारत के खिलाफ आंख उठाने की कोशिश की। नतीजन फिर एक बार पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जहर उगलने की कोशिश की तो इस बार भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान को 1971 के दौरान महिलाओं पर की गई उस हिंसा की याद दिलाई जिसे भारत और बांग्लादेश आज तक नहीं भूले हैं। संयुक्त राष्ट्र में जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ झूठ फैलाने की कोशिश की तो भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें: भारत से भिड़ने चली थी ट्रंप की ये करीबी महिला, एक झटके में हो गई बेनकाब

एल्डोस मैथ्यू जब पाकिस्तानी सेना की धज्जियां उड़ा रहे थे तो वहां बैठा पाकिस्तान का डिप्लोमैट बिल्कुल खामोश बैठा था। वो भी संयुक्त राष्ट्र में अपनी सेना की हरकतें सुनकर कुछ समय के लिए शर्मिंदा हो गया। बांग्लादेश मुक्ति आंदोलन में पाकिस्तानी सेना ने बलात्कार सहित महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा को एक हथियार के रूप में व्यवस्थित रूप से इस्तेमाल किया। अनुमान बताते हैं कि पाकिस्तानी सेना ने 1971 में 2,00,000 से 4,00,000 जातीय बंगाली महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार किया। हमले के बाद कई हज़ार महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। पाकिस्तानी सेना ने बलात्कार शिविर भी चलाए जहाँ सैनिकों द्वारा महिलाओं पर हमला करने के लिए उन्हें बंधक बनाकर रखा जाता था। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan में अब क्या बड़ा होने वाला है? अचानक बंद की गई इंटरनेट सेवा

पाकिस्तानी सेना के जनरल टिक्का खान, जिन्हें 'बंगाल का कसाई' कहा जाता था, इस अभियान के सूत्रधार थे, जिसे औपचारिक रूप से 'ऑपरेशन सर्चलाइट' कहा गया। इस अभियान को नरसंहार कहा गया क्योंकि उन्होंने और उनके उत्तराधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाज़ी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वे पूर्वी पाकिस्तान में जातीय बंगालियों, खासकर गैर-मुसलमानों, का सफाया करना चाहते थे। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस