भारत ने अफगानिस्तान को तत्काल मानवीय सहायता पहुंचाने पर जोर दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2021

नयी दिल्ली| अफगान संकट पर क्षेत्रीय संवाद आयोजित करने के एक दिन बाद भारत ने अफगानिस्तान को निर्बाध मानवीय सहायता मुहैया कराने पर जोर दिया है। भारत ने उम्मीद जताई है कि संयुक्त आह्वान का कुछ जमीनी असर होगा।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति ने राज्यपालों से सरकार के लिए ‘मित्र, दार्शनिक, मार्गदर्शक’ की तरह काम करने को कहा

अफगान संकट पर आयोजित क्षेत्रीय संवाद में शामिल हुए भारत, रूस, ईरान और मध्य एशिया के पांच देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) ने बुधवार को अफगानिस्तान को निर्बाध, प्रत्यक्ष और भरोसेमंद तरीके से मानवीय सहायता मुहैया कराने क आह्वान किया था।

बागची से जब संवाददाता सम्मेलन में पूछा गया कि क्या भारत, अफगानिस्तान के लिए मदद भेज रहा है तो उन्होंने कहा, ‘‘हम संभावनाओं को देख रहे हैं, लेकिन निर्बाध पहुंच नहीं होने से समस्याएं भी हैं।’’ गौरतलब है कि अफगानिस्तान को मदद पहुंचाने के लिए पाकिस्तान रास्ता नहीं दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: जल्दबाजी नहीं करना चाहता: मांडविया ने बच्चों के कोविड-रोधी टीकाकरण पर कहा

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप