चीन की चालबाजी पर भारत सख्त, विंटर ओलंपिक सेरेमनी का किया बायकॉट, सीधा प्रसारण भी नहीं होगा

By अंकित सिंह | Feb 03, 2022

भारत के खिलाफ चीन लगातार चालबाजी करता रहता है। लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्ते फिलहाल सामान्य नहीं है। इन सबके बीच चीन ने विंटर ओलंपिक को लेकर भी एक ऐसा कदम उठाया है जो भारत को कभी भी रास नहीं आएगा। दरअसल, चीन ने बीजिंग विंटर ओलंपिक में गलवान घाटी संघर्ष में शामिल एक सैन्य कमांडर को मशाल वाहक बनाया है। यही कारण है कि भारत में अब विंटर ओलंपिक का बहिष्कार कर दिया है। इतना ही नहीं, प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति ने कहा हा कि डीडी स्पोर्ट्स चैनल बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन और समापन समारोह का सीधा प्रसारण नहीं करेगा। इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सैन्य कमांडर को इस तरह से सम्मानित करने के चीन के कदम को अफसोसनाक करार दिया। अरिंदम बागची ने कहा कि खेद है कि चीन ने ओलंपिक का राजनीतिकरण करना चुना है। भारतीय दूत बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन या समापन समारोह में शामिल नहीं होंगे। पीएलए के गलवान घाटी के कमांडर को शीतकालीन ओलंपिक मशाल देकर चीन द्वारा सम्मानित किए जाने के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने इस मुद्दे पर रिपोर्ट देखी है। यह अफसोस की बात है कि चीन ने ओलंपिक जैसे आयोजन का राजनीतिकरण करना चुना।’’ 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक