Arabian Sea में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाक नौसेना का जहाज, भारत ने दूतावास प्रभारी तलब किया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 17, 2026

अरब सागर में पाकिस्तानी नौसेना के एक पोत द्वारा भारतीय नौसेना के एक अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत को टक्कर मारने के ‘‘अस्वीकार्य आचरण’’ को लेकर भारत ने पाकिस्तान के दूतावास प्रभारी को बुधवार को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी साद वाराइच को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और समुद्र में पाकिस्तानी नौसेना की इकाइयों के उस ‘‘अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर आचरण’’ को लेकर उनके समक्ष ‘‘कड़ा विरोध’’ दर्ज कराया गया, जिसके कारण यह टक्कर हुई। यह घटना मंगलवार रात को हुई।

‘हुनैन’ को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि जब पाकिस्तानी नौसेना अपना द्विवार्षिक अभ्यास ‘सीस्पार्क-26’ कर रही थी, तब भारतीय पोत ने पाकिस्तानी नौसेना के जहाज के बेहद करीब आकर ‘‘आक्रामक तरीके से दिशा बदली, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पोतों के बीच टक्कर हो गई।

प्रमुख खबरें

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार

RPF कस्टोडियल डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो जवानों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की