भारत का पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन, राजदूत को 'हड़काया'... हिलाया पूरा इस्लामाबाद

By अभिनय आकाश | Oct 05, 2026

पाकिस्तान फिर से बॉर्डर पर तनाव बढ़ाने के लिए लगातार कायराना हरकतों को अंजाम दे रहा है। हालांकि भारतीय सेना उसकी सारी कोशिशों पर पानी फेरते हुए मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बीते दिनों की ही बात है जब भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के दो घुसपैठियों को बॉर्डर पर ढेर कर दिया था। जिसके बाद से ही पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। बॉर्डर पर बीएसएफ के एक्शन के बाद पाकिस्तान ने भारत के प्रभारी राजदूत को तलब कर बॉर्डर पर मारे गए दोनों घुसपैठियों को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है और दावा किया है कि वह आम नागरिक थे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि बीएसएफ कर्मियों ने निहत्ते नागरिकों के खिलाफ बिना उकसावे के घातक बल का इस्तेमाल किया। बल का इस्तेमाल पूरी तरह अनुचित था। फिर क्या था? भारत के प्रभारी राजदूत को तलब करने को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लिया। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Jaishankar की बात एकदम सही निकली, Pakistan के साथ नई Defence Deal कर America ने India के लिए बढ़ाया खतरा!


भारत ने साफ कहा है कि कोई अकेली घटना नहीं है। यह इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान से काम करने वाले हथियार बंद नशा तस्करों के गिरोह बार-बार सीमा पार आने की कोशिश करते हैं। भारत ने पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि वो इन घुसपैठों और नशे की तस्करी की जांच कराएं। साथ ही पाकिस्तान के सीमा सुरक्षा बलों की मिलीभगत की भी जांच हो और इस पर जरूरी सुधार के कदम उठाए जाएं। यानी कि भारत ने एक तरफ घुसपैठ और नशा तस्करी पर पाकिस्तान को घेरा है तो दूसरी तरफ फिरोजपुर की घटना पर लगे आरोपों को गलत बताया है। पाकिस्तान को लग रहा था कि वो भारत के प्रभारी राजदूत को तलब करके बहुत बड़ा तीर मार देगा। लेकिन वो भूल गया था कि भारत भी सख्त एक्शन लेने से पीछे नहीं हटता है।

प्रमुख खबरें

सुन हमला देश के ऊपर बंदूक उठा...ट्रंप ने धमकाया, इधर ईरान ने महिलाओं को भी बंदूक थमाया, जमीनी हमले से निपटने की तैयारी तेज!

अरुणाचल में Siang Project की रिपोर्टिंग रोकने पर भड़के पत्रकार संगठन

UP की Gram Panchayats में Digital Library का होगा विस्तार, CM Yogi Adityanath ने की घोषणा

US की नौसैनिक नाकाबंदी के बीच Iran के Oil Minister ने छोड़ा पद, संकट में Crude Oil एक्सपोर्ट