Anmol Ekka Masterclass: India Hockey Team ने Chinese Taipei को हरा Pool A में किया Top

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2026

कप्तान अनमोल इक्का ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए छह गोल किए जिससे मौजूदा चैंपियन भारत ने बुधवार को यहां चीनी ताइपे को 15-0 से करारी शिकस्त देकर जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। अनमोल ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलने के अपने कौशल का शानदार नमूना पेश किया। भारतीय टीम पहले क्वार्टर में गोल नहीं कर पाई थी लेकिन इसके बाद उसने शानदार खेल दिखाया और दनादन गोल दागे।

अर्जुन संतोष हरगुडे ने 28वें मिनट में गोल दागा, जबकि अगले ही मिनट अनमोल ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला। इस तरह से भारत ने हाफ टाइम तक 6-0 की बढ़त बना ली थी। भारत ने इसके बाद भी आक्रामक रवैया अपनाया तथा तीसरे क्वार्टर के शुरुआती तीन मिनट के भीतर दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए।

अनमोल ने इन दोनों को गोल में बदलने में किसी तरह की गलती नहीं की। अजीत यादव ने भी 35वें मिनट में गोल करके स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया, जबकि अनमोल ने गोल करने का अपना सिलसिला जारी रखा।

उन्होंने 45वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैच का अपना पांचवां गोल किया और तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत को 10-0 से आगे कर दिया। भारतीय टीम ने अंतिम 15 मिनटों में भी मनमाफिक गोल किए। हरपाल ने 48वें मिनट में मैदानी गोल दागा जिसके बाद अनमोल ने 51वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर मैच का अपना छठा गोल किया। इसके बाद हरपाल ने अपना दूसरा गोल दागा, वहीं आर्यन ज़ेस ने दो गोल किए।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने छात्र को नोटिस भेजने पर Greater Noida मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार

Travel Tips: मणिपुर की सांस्कृतिक सुंदरता का प्रतीक है Kangla Fort, जानें कैसे पहुंचे Imphal

Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: Anganwadi और Basic स्कूल बनेंगे विकसित भारत की रीढ़

Telangana Assembly से BRS के 22 विधायक पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड