भारत 2024 तक ताप बिजली के लिए कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा : सचिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2022

नागपुर|  भारत वर्ष 2024 तक ताप बिजली उत्पादन के लिए कोयले के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल कर लेगा। कोयला सचिव अनिल कुमार जैन ने मंगलवार को कोल इंडिया की अनुषंगी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लि. (डब्ल्यूसीएल) की समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से यह बात कही।

इस बैठक में डब्ल्यूसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, कंपनी के निदेशक, मुख्य सतर्कता अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। जैन ने कहा कि 2024 तक ताप बिजली के लिए कोयला आयात करने की जरूरत समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि ताप बिजलीघरों के लिए नौ करोड़ टन कोयले का आयात किया जाता है। ऐसी उम्मीद है कि इस साल इसमें से छह से सात करोड़ टन हम घरेलू स्तर पर हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि 2023 में ताप बिजली के लिए कोयले के आयात की जरूरत काफी सीमित हो जाएगी।

जैन ने कहा कि अगले साल बिजली की मांग में करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी