2023 के विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी करेगा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2019

लुसाने। भारत समेत छह देशों ने अगले हाकी विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी पेश की है। अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। भारत ने 13 से 29 जनवरी 2023 तक महिला या पुरूष विश्व कप की मेजबानी का दावा किया है। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी इसी विंडो को चुना है। भारत तीन बार विश्व कप की मेजबानी कर चुका है जिनमें से आखिरी बार भुवनेश्वर में पिछले साल विश्व कप हुआ था। स्पेन, मलेशिया और जर्मनी ने एक से 17 जुलाई 2022 का विंडो चुना है।

एफआईएच ने एक बयान में कहा कि बोली लगाने वाले देशों को 31 जनवरी 2019 तक अपनी दावेदारी पेश करनी थी। उन्हें दो विंडो एक से 17 जुलाई 2022 और 13 से 29 जनवरी 2023 की दो विंडो दी गई थी। एफआईएच का कार्यकारी बोर्ड इस साल जून में अंतिम फैसला लेगा। एफआईएच सीईओ थियरी वेल ने कहा कि एफआईएच को खुशी है कि इतनी मजबूत बोलियां मिली है। इससे साबित होता है कि हमारे टूर्नामेंट कितने लोकप्रिय हैं।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal