रूस-यूक्रेन युद्ध रोकेगा भारत, जल्द होगा समझौता

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2026

रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए भारत एक बार फिर आगे आने को तैयार है। विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि भारत दोनों पक्षों के संपर्क में है और अगर युद्ध खत्म कराने में किसी भी तरह की मदद की जरूरत पड़ती है तो भारत अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि भारत लगातार यह मानता रहा है कि यह युद्ध का दौर नहीं है और किसी भी संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान से नहीं निकल सकता। भारत का जोर बातचीत और कूटनीति के जरिए रास्ता निकालने पर है। दरअसल विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 3 सितंबर को यूक्रेन की राजधानी की का दौरा किया था। 

इसे भी पढ़ें: हनुमान का अपमान करने वाला अमीर देश बर्बाद, भारत हैरान!

विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत रूस और यूक्रेन दोनों के संपर्क में है और लगातार ऐसे विचारों और सुझावों की तलाश कर रहा है जो संघर्ष को खत्म करने की दिशा में मददगार साबित हो सकते हैं। भारत की इस भूमिका को इसलिए बड़ा माना जा रहा है क्योंकि भारत के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ अलग-अलग स्तर पर संबंध है। भारत ने शुरुआत से ही दोनों पक्षों के बीच बातचीत और कूटनीति की जरूरत पर जोर दिया है। इसी बीच रूस की तरफ से भी भारत के रुख को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई। क्रमन के प्रवक्ता दिमत्री पेस्कोब ने कहा कि रूस भारत की स्थिति से परिचित है और काफी हद तक भारत का रुख रूस की अपनी स्थिति से मेल खाता है क्योंकि रूस भी यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। पेस्कोब ने भारत की ओर से समाधान की कोशिशों में योगदान देने की इच्छा का स्वागत किया है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने छात्र को नोटिस भेजने पर Greater Noida मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार

Travel Tips: मणिपुर की सांस्कृतिक सुंदरता का प्रतीक है Kangla Fort, जानें कैसे पहुंचे Imphal

Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: Anganwadi और Basic स्कूल बनेंगे विकसित भारत की रीढ़

Telangana Assembly से BRS के 22 विधायक पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड