Ukraine टेंशन के बीच अमेरिका और रूस के दो शीर्ष नेताओं का आगमन, G20 बैठक में ब्लिंकेन, लावरोव की मेजबानी करेगा भारत

By अभिनय आकाश | Feb 24, 2023

यूक्रेन को लेकर अमेरिका और रूस के बीच तनाव के बीच भारत 1 और 2 मार्च को नई दिल्ली में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की मेजबानी करने के लिए तैयार है। दोनों देशों के नेताओँ की ये यात्राएं की टाइमिंग इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि बैठक 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ रूसी युद्ध की वर्षगांठ के कुछ ही दिन बाद ये आगमन हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path में Brigadier DS Tripathi ने बताया- देश के समक्ष रक्षा-सुरक्षा की कौन-सी बड़ी चुनौतियां हैं?

इसमें कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में प्रगतिशील टकराव, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ते जोखिम और पश्चिमी राजनीतिक शासन द्वारा वास्तव में धमकाने" की पृष्ठभूमि के खिलाफ जी 20 के माध्यम से राजनयिक वार्ता की मांग बढ़ी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को ब्लिंकन की यात्रा की घोषणा की और कहा कि वह जी20 बैठक के लिए 1 मार्च को भारत की यात्रा करेंगे। ये बैठक बहुपक्षवाद को मजबूत करने और खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास, नशीले पदार्थों का मुकाबला, वैश्विक स्वास्थ्य, मानवीय सहायता पर सहयोग को गहरा करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। विदेश विभाग ने कहा कि ब्लिंकेन "हमारी मजबूत साझेदारी की पुष्टि करने के लिए" भारत सरकार के अधिकारियों और नागरिक समाज से मिलेंगे।

प्रमुख खबरें

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.

Google के Cloud बिजनेस ने तोड़ा हर रिकॉर्ड, Profit तीन गुना बढ़कर कंपनी की बदली किस्मत

Anil Agarwal का बड़ा दांव: Vedanta के 5 टुकड़े, जानें Demerger के बाद किस शेयर में कितना दम

Champions League: रेफरी का एक फैसला Arsenal पर पड़ा भारी, Atletico के खिलाफ जीता हुआ मैच हुआ ड्रॉ