भारत 30 नवंबर को SCO शिखर सम्मेलन की करेगा मेजबानी, व्यापार और आर्थिक एजेंडे पर होगी बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2020

नयी दिल्ली। भारत 30 नवंबर को एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा जिसमें प्रभावशाली समूह के व्यापार और आर्थिक एजेंडे में योगदान करने पर जोर दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारत आठ देशों के क्षेत्रीय समूह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के साथ अपना सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता रहा है। यह संगठन दुनिया की कुल आबादी के करीब 42 प्रतिशत और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 20 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) विकास स्वरूप ने बुधवार को कहा कि एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की भारत की अध्यक्षता 2020 के दौरान 30 नवंबर को शिखर सम्मेलन में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि व्यापार और आर्थिक एजेंडा बैठक का मुख्य विषय होगा। 

प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध