चाबहार में पटरी बिछाकर भारत रचेगा इतिहास! अमेरिका-चीन-पाकिस्तान को झटका

By अभिनय आकाश | Jul 07, 2026

चाणक्य नीति में कहा गया है कि शत्रु का शत्रु मित्र होता है और राष्ट्रहित के लिए बनाया गया मार्ग ही विजय का मार्ग होता है। भारत ने इसी नीति पर चलते हुए दुनिया के दो महाशक्तियों और एक नापाक मुल्क पाकिस्तान। यानी अमेरिका, चीन और पाकिस्तान को एक साथ चेकमेट कर दिया है। यह खबर सिर्फ एक रेल लाइन बिछाने की नहीं है बल्कि यह खबर है भारत द्वारा अपनी सीमाओं के बाहर एक नया साम्राज्य खड़ा करने की। दशकों तक जिस पाकिस्तान ने हमें लैंड डॉक देश महसूस कराने की कोशिश की थी। आज भारत ने उसी के सामने जाकर एक ऐसा गलियारा तैयार कर लिया है जो इस्लामाबाद की रातों की नींद उड़ाने के लिए काफी है। भारत ने 700 कि.मी. लंबे चाबहार जाहिदान रेलवे लिंक को फास्ट ट्रैक करने का आधिकारिक फैसला ले लिया है। यह प्रोजेक्ट साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरानी यात्रा के दौरान शुरू हुआ था। लेकिन फिर अमेरिका में ट्रंप प्रशासन आया। प्रतिबंधों की झड़ी लगी और भारत को कदम पीछे खींचने पड़े। लेकिन साल 2025-26 में जो कूटनीतिक बदलाव हुए उन्होंने भारत को एक सुनहरा मौका दे दिया।

इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz में बढ़ा तनाव, Iran ने Commercial जहाजों पर दागीं Missiles, अमेरिका दे सकता है जवाब

अब पाकिस्तान बस तमाशा देखता रह जाएगा और भारत ने उसकी जियोग्राफिकल लोकेशन की अकड़ को मिट्टी में मिला दिया है और चीन ने पाकिस्तान में जो ग्वादर पोर्ट बनाया है उसका दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेड हब बन जाएगा लेकिन ग्वादर की असलियत क्या है वो यह है कि वहां ना तो बिजली है और ना ही पानी है और ना ही स्थानीय लोगों का समर्थन। दूसरी तरफ भारत का चाबहार एक नेचुरल पोर्ट है। चीन का सीपेक यानी कि चाइना पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर अरबों डॉलर के कर्ज में डूबा हुआ है। भारत ने चाबहार रेल लिंक के जरिए एक वैकल्पिक और अधिक सुरक्षित रास्ता दे दिया है।

प्रमुख खबरें

West Champaran में बेकाबू बस की टक्कर से 5 की मौत, कार्यक्रम में मची भगदड़

Vande Mataram Controversy | BJP का कांग्रेस पर बड़ा हमला! वंदे मातरम् को लेकर तुष्टिकरण का आरोप, कहा- संसद और संविधान से ऊपर नहीं CWC

मेरा काम ट्रॉफी जीतना है, व्यूज-लाइक्स नहीं: आलोचना पर Gautam Gambhir का करारा जवाब

दिल्ली में पुलिस का बड़ा क्लीनअप ड्राइव! वीज़ा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे 18 विदेशी नागरिक गिरफ्तार!