Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

By अभिनय आकाश | Aug 25, 2026

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन से मुलाकात की। भारत में सितंबर में होने जा रहे ब्रिक्स समिट के लिए डॉ एस जयशंकर ने पुतिन को पीएम मोदी की तरफ से न्योता दिया। लेकिन यह मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है जब रूस के सबसे जादुई और रहस्यमई इलाके में अमेरिका और नाटो हमले की कोशिश कर रहे हैं। नाटो रूस के इस जादुई इलाके की फूड सप्लाई काटना चाहता है। लेकिन भारत रूस के इस इलाके को बचा सकता है। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि कुछ समय पहले भारत ने रूस के इस इलाके में रहने वाले लोगों का पेट भरा था। जिसके बाद रूस ने कहा था कि दोस्त हो तो भारत जैसा। अब पुतिन और जयशंकर की मुलाकात से कुछ घंटों पहले ही रूस के इस इलाके में अमेरिका और नाटो के तीन रहस्यमई जहाजों ने चक्कर काटे। नाटो रूस के इस इलाके पर हमला करना चाहता है। 

इसे भी पढ़ें: पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

कालिनीन ग्राद में रूस का एक यांत्र शिपयार्ड है जिसने भारत के लिए दो स्टेल्थ ब्रिगेड भी बनाए हैं। जिनका नाम तुशील और तमाल है। इन दोनों जंगी जहाजों ने भारतीय नौसेना की ताकत को कई गुना बढ़ा दिया है। कालिनिन ग्राद से भारत के लिए दो जंगी जहाज आए तो भारत ने भी दोस्ती दिखाते हुए कालिनिन ग्राद को चावल भेज दिया। आप जानते ही हैं कि जंग की वजह से रूस में अनाज की कमी है और कालिनिन ग्राद तो वो इलाका है जो रूस से भी दूर है। ऐसे में भारत ने वहां चावल पहुंचाकर रूस की बहुत बड़ी मदद की है। रूस के लिए कलिनिन ग्राद के लोगों तक अनाज पहुंचाना काफी मुश्किल था क्योंकि यह नाटो देशों के बीच है। लेकिन भारत ने यहां चावल भेजकर ना सिर्फ दोस्ती निभाई बल्कि एक बड़ा कूटनीतिक दांव भी खेल दिया। भारत ने कलिनिन ग्राद में कुछ महीनों पहले चावल उस वक्त भेजा जब अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूसी तेल के चलते भारत को खूब धमकियां दी। 

प्रमुख खबरें

पैनल को अपना काम करने दें... Delhi Protest मामले में अमित शाह की भूमिका की जांच वाली अर्जी पर Supreme Court की दो-टूक

Gen Z पर BJP-RSS में मतभेद? दिपके बोले- मोहन भागवत आपके मेंटर हैं, उनकी बात सुनें

Game of Thrones के Jon Snow अब बनेंगे हॉगवर्ट्स के प्रोफेसर! Kit Harington की हैरी पॉटर सीरीज में धमाकेदार एंट्री

BRICS Summit 2026: हंसो, बना रखी है क्यूं ये सूरत रोनी? एक जगह अगर जमा होंगे तीनों- मोदी-जिनपिंग और पुतिन