भारत ने UNHRC में पाकिस्तान को बताया आतंकवाद का केंद्र, धार्मिक अल्पसंख्यकों की प्रताड़ना बंद करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2020

जेनेवा। भारत ने पाकिस्तान को ‘‘वैश्विक आतंकवाद का केंद्र ’’ बताया और इस्लामाबाद से ‘अच्छा पड़ोसी’ बनने तथा अपने धार्मिक अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बंद करने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 43 वें सत्र में भारत के जवाब देने के अधिकार के तहत विदेश मंत्रालय में प्रथम सचिव विमर्श आर्यन ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की दयनीय स्थिति सर्वविदित है, जहां सुनियोजित तरीके से ईशनिंदा कानून का दुरुपयोग कर उनके जीवन को और बदहाल बनाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान बोर्ड का फैसला, खिलाड़ियों के परिवार को इंग्लैंड दौरे पर जाने की अनुमति नहीं

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान को अपने अल्पसंख्यकों के प्रति सहिष्णु होना चाहिए और हमारे प्रति मित्रतापूर्ण और सहयोगात्मक रवैया होना चाहिए ताकि दक्षिण-एशियाई क्षेत्र में शांति कायम हो। ’’ भारतीय राजनयिक ने कहा, ‘‘इस देश (पाकिस्तान) को कोई भी यही सलाह देगा कि दूसरों के यहां झांकने के बजाए अपने यहां अल्पसंख्यकों से हो रहे भेदभाव को वह बंद करें। ’’ आर्यन ने कहा कि ‘‘जम्मू कश्मीर को लेकर भारत का फैसला हमारे संप्रभु अधिकार के तहत हुआ है और यह भारत का आंतरिक मामला है। जम्मू कश्मीर भारत का अखंड हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter