भारत ने हमारा फायदा उठाया...ठोके गए टैरिफ को लेकर चीख पड़े ट्रंप

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान जहां वो भारत के साथ व्यापार को लेकर अपना दुख सुनाते दिख रहे हैं। लेकिन उसके बाद वह कहते हैं कि अब पासा पलट चुका है। ट्रंप ने सीधे शब्दों में कहा कि पहले भारत ने फायदा उठाया लेकिन अब पासा पलट चुका है और अमेरिका भारत के साथ व्यापार में अच्छा पैसा कमा रहा है। इस बयान में ट्रंप हले डेविल्सन जैसी अमेरिकी कंपनियों पर भारत की ओर से लगाए गए 200% की तारीफ पर शिकायत करते दिख रहे हैं। लेकिन इसके लिए वह खुद अमेरिका को दोषी बता रहे हैं और फिर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया और यह भी कहा कि भारत के साथ अच्छी ट्रेड डील करने जा रहे हैं। दरअसल व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप का ये बड़ा बयान सामने आया। जहां पर ट्रंप ने कहा कि कई सालों तक भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर बहुत ज्यादा टेरिफ यानी कि आयात शुल्क लगाया। ट्रंप ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय था जब भारत में अमेरिकी कंपनी हर्ली डेविडसन की मोटरसाइकिलों पर 200% तक का टेरिफ लगता था। जिसकी वजह से कंपनी को भारत में ही अपना प्लांट लगाना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: अपनी चीजें अपने पास रखिए, मैं किसी और को बेच दूंगा...चीन का मिला साथ तो लूला ने ट्रंप को दिया करारा जवाब

अगर यह डील पूरी होती है तो इससे भारत और अमेरिका के आर्थिक संबंध और भी ज्यादा मजबूत हो जाएंगे। निवेश बढ़ेगा और दोनों देशों के कारोबार को और बड़ा फायदा मिल सकता है। कुल मिलाकर बात करें तो एक तरफ ट्रंप भारत की तरफ से लिए जा रहे टेरिफ पर दुखड़ा रो रहे हैं। तो वहीं अब वह कहते हुए दिख रहे हैं कि पासा भी पलट गया है और अब एक अच्छे समझौते की उम्मीद जता रहे हैं।

प्रमुख खबरें

लगातार तीसरे दिन गिरावट से निवेशक सहमे, Crude Oil और बिकवाली ने Sensex-Nifty को डुबोया

Chhattisgarh Cabinet ने 500 करोड़ के Mukhyamantri Startup एवं NIPUN Mission को दी मंजूरी

Top 10 Breaking News 9 September 2026 | Pakistan Air Forc Deployed HQ-17AE | Delhi Satya Niketan Building Collapse | Bihar Flood | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Relationship Problems: न झगड़ा और न ही ब्रेकअप की बात... ऐसे चुपचाप रिश्ते से बाहर निकल रहे हैं लोग