India Canada Fight: 19 अक्टूबर तक देश छोड़ना है...कनाडा के राजनयिकों को निष्कासित करते हुए भारत ने लिया ऐसा एक्शन, ट्रूडो के उड़ जाएंगे होश

By अभिनय आकाश | Oct 14, 2024

दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद बढ़ने के बीच भारत ने सोमवार को कनाडा में अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और अन्य वरिष्ठ राजनयिकों और अधिकारियों को वापस बुला लिया। इसके तुरंत बाद नई दिल्ली ने छह कनाडाई राजनयिकों को भी निष्कासित कर दिया। सरकार का यह कदम कनाडा द्वारा खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच में भारतीय उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों को 'रुचि के व्यक्तियों' के रूप में नामित करने के जवाब में आया है।

1. स्टीवर्ट रॉस व्हीलर, कार्यवाहक उच्चायुक्त

2. पैट्रिक हेबर्ट, उप उच्चायुक्त

3. मैरी कैथरीन जोली, प्रथम सचिव

4. लैन रॉस डेविड ट्राइट्स, प्रथम सचिव

5. एडम जेम्स चुइपका, प्रथम सचिव

6. पॉला ओरजुएला, प्रथम सचिव

इसे भी पढ़ें: भारत के उच्चायुक्त और राजनयिक पर ऐसा क्या कर दिया, भड़क गई मोदी सरकार

इसके साथ ही कनाडा में भारत के उच्चायुक्त को वापस बुलाने की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय ने एक बयान में रेखांकित किया कि उग्रवाद और हिंसा के माहौल में ट्रूडो सरकार के कार्यों ने राजनयिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है।

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से

प्रमुख खबरें

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद

FIFA World Cup पर राजनीति का साया, Balogun के निलंबन वापसी पर निष्पक्षता दांव पर