भारत कोरोना रिकवरी रेट के मामले में टॉप पर, 75 लाख से अधिक व्यक्ति हो चुके हैं ठीक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2020

नयी दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत कोविड-19 से स्वस्थ होने के मामले में वैश्विक स्तर पर शीर्ष पर बना हुआ है जबकि सक्रिय मामलों में निरंतर गिरावट देखी गई है, जिसका प्रतिशत केवल दो महीनों में तीन गुना से अधिक कम हो गया है। इस संक्रमण से एक दिन में 53,285 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद सोमवार को इस महामारी से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 75,44,798 पहुंच गई है जबकि इसी अवधि में देश में 45,231 नये मामले सामने आये है। मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी 5,61,908 लोगों का कोविड-19 का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 6.83 प्रतिशत है। देश में लगातार चौथे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से कम है। 

इसे भी पढ़ें: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती 

मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में कोविड-19 से 496 लोगों की मौत हुई है और मौत के नये मामलों में से 82 प्रतिशत 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,231 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 82,29,313 हो गए। वहीं इस दौरान 496 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,22,607 हो गई।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत