India Tour of Bangladesh: पहली बार बांग्लादेश में टी20 सीरीज खेलेगा भारत, BCCI का ऐलान, देखें पूरी शेड्यूल

By Kusum | Apr 15, 2025

बीसीसीआई ने मंगलवार 15 अप्रैल को सोशल मीडिया पर बताया कि टीम इंडिया अगस्त 2025 में बांग्लादेश का दौरा करेगी और वहां तीन टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलेगी। ये सभी मैच बांग्लादेश के मीरपुर और चटगांव में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने दौरे का शेड्यूल भी जारी किया। 

सीरीज का अगला मैच मीरपुर में 29 अगस्त को खेला जाएगा। इस मैदान पर 31 अगस्त को सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। ये भारत और बांग्लादेश के बीच बांग्लादेश में आयोजित होने वाली पहली द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी होगी। 


भारत का बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल

पहला वनडे- 17 अगस्त, 2025- मीरपुर

दूसरा वनडे- 20 अगस्त, 2025- मीरपुर

तीसरा वनडे-23 अगस्त, 2025- चटगांव

पहला टी20 मैच- 26 अगस्त, 2025- चटगांव

दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच- 29 अगस्त, 2025-मीरपुर

तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच- 31 अगस्त, 2025- मीरपुर

प्रमुख खबरें

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा

CM Vishnu Deo Sai ने रायपुर में 1100 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Indian Air Force के आधिकारिक गीत का इतिहास, अंग्रेजी में लिखकर हुआ था हिंदी अनुवाद