Ice Hockey Asia Cup: Bishkek में दम दिखाने को तैयार Team India, Gurtej Singh संभालेंगे कमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2026

 गुरतेज सिंह भट्टी की कप्तानी में भारतीय अंडर-18 आइस हॉकी टीम किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 27 अप्रैल से तीन मई तक होने वाले अंडर-18 एशिया कप में हिस्सा लेगी। इसकी घोषणा शुक्रवार को राष्ट्रीय महासंघ की ओर से की गई। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा मेजबान किर्गिस्तान, मंगोलिया, उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया और मकाऊ (चीन) की टीमें भी प्रतिस्पर्धा करेंगी। भारतीय टीम में देवांश शर्मा और इफ्तिखार हुसैन को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारतीय आइस हॉकी महासंघ के महासचिव हरजिंदर सिंह ने कहा, “पिछला वर्ष भारतीय आइस हॉकी के लिए महत्वपूर्ण रहा, जिसने खेल को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि अब अंडर-18 टीम के पास खुद को साबित करने का अवसर है, जो बेहद उत्साहजनक है।”

हरजिंदर ने कहा, “इस टीम में अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों का शामिल होना दर्शाता है कि देश में खेल तेजी से बढ़ रहा है और यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाएगा।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal