श्रीलंका के खिलाफ टी20 में भी भारत का पलड़ा भारी! वरुण चक्रवर्ती का डेब्यू करना तय, जानिए पूरा शेड्यूल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

कोलंबो। इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ रविवार से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला में भी जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी जिसके पहले मैच में रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को पदार्पण का मौका मिल सकता है। शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम ने वनडे श्रृंखला 2-1 से जीती लेकिन वह आखिरी मैच में हार गयी थी। इसके बावजूद भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है।

इसे भी पढ़ें: CISCE Board 10th, 12th Result 2021: लड़कियों ने लड़कों को 0.2 प्रतिशत के अंतर से पछाड़ा

भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर एक मैच में विश्राम के बाद नयी गेंद संभालने के लिये तैयार होंगे जबकि स्पिन विभाग में चक्रवर्ती और क्रुणाल के साथ युजवेंद्र चहल को रखा जा सकता है। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ अपनी धरती पर नौ साल बाद वनडे में जीत दर्ज की और उससे उसका मनोबल बढ़ा होगा। नये कप्तान दासुन शनाका अपने खिलाड़ियों में जीत का जज्बा भरने की कोशिश कर रहे हैं। टीम में भानुका राजपक्षा, चमिका करुणारत्ने और अविष्का फर्नांडो जैसे अच्छे बल्लेबाज हैं जिससे श्रीलंका भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दे सकता है। टीमें इस प्रकार हैं : भारत: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी सॉव, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नीतीश राणा, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, कुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया। श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षा, पथुम निसंका, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, आशेन बंडारा, मिनोड भानुका, लाहिरु उदारा, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो, दुष्मंथा संदाकन, अकिला धनंजय, शिरन फर्नांडो, धनंजय लक्षण, ईशान जयरत्ने, प्रवीण जयविक्रमा, असिथा फर्नांडो, कसुन रजिता, लाहिरु कुमारा, इसुरु उदाना। मैच रात आठ बजे से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात, हिंद-प्रशांत सहयोग को गहरा करने पर जोर

मादक पदार्थों की तस्करी के संगीन आरोपों में पूर्व अफगान जनरल अब्दुल जाहिर कादिर अमेरिका प्रत्यर्पित

FIFA World Cup 2026 | मिकेल मेरिनो फिर चमके, स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी