भारत से खालिस्तानी अलगाववादी की मौत की जांच में कनाडा के साथ सहयोग का आग्रह किया: अमेरिकी अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2023

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कई मौकों पर भारत सरकार से खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की मौत की जांच में कनाडा के साथ सहयोग का आग्रह किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उन्होंने तब भी स्पष्ट किया था और अब मैं इसे दोहरा रहा हूं कि हम इस मामले पर कनाडा में अपने सहयोगियों के साथ निकटता से समन्वय कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई मौकों पर भारत सरकार से बातचीत में कनाडा की जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है। (अमेरिका के) विदेश मंत्री को शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष के साथ अपनी बैठक में ऐसा करने का अवसर मिला।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत कनाडा के साथ सहयोग करने के लिए सहमत हो गया है, इस पर मिलर ने कहा कि इसका जवाब नयी दिल्ली को देना है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि भारत सरकार इस पर स्वयं अपनी बात रखे। मैं अमेरिका सरकार की ओर से बात करूंगा और हम सहयोग का आग्रह करते हैं।

प्रमुख खबरें

Festive Season में बाहर की मिठाई छोड़ें, शुद्धता के साथ घर पर मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट Laung Lata Mithai

शिवराज का चिदंबरम पर पलटवार: कांग्रेस ने ही बिगाड़ा One Nation, One Election का सिस्टम

Kangana की जवानी पर सवाल उठाना Baba Ramdev को पड़ा भारी, Ranaut के करारे जवाब से सन्न रह गये Yoga Guru

Lok Sabha Secretariat ने TMC के 20 बागी सांसदों को अयोग्यता याचिका पर भेजा नोटिस