5जी नेटवर्क पर भारत, इजराइल और अमेरिका कर रहे हैं मिलकर काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2020

वाशिंगटन। भारत, इस्राइल और अमेरिका ने विकास वाले क्षेत्रों तथा अगली पीढ़ी की उभरती प्रौद्योगिकियों में आपसी सहयोग से काम करना शुरू कर दिया है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि तीनों देश 5जी संचार नेटवर्क पर भी मिलकर काम कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि तीनों देश एक पारदर्शी, खुले, विश्वसनीय और सुरक्षित 5जी संचार नेटवर्क पर काम कर रहे हैं। सामुदायिक नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन साल पहले जुलाई, 2017 की इस्राइल यात्रा के दौरान लोगों-से-लोगों के संपर्क पर सहमति बनी थी। विकास वाले और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में त्रिपक्षीय पहल इसी का हिस्सा है। अंतराष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिकी एजेंसी (यूएसएआईडी) की उप-प्रशासक बोनी ग्लिक ने कहा, ‘‘5जी में आपसी सहयोग तो बड़े कदमों की दिशा में सिर्फ पहला कदम है।’’

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह