विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत, अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर मुद्दों को सुलझाने की कर रहे हैं कोशिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2025

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत जारी है। यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका, भारत के साथ व्यापार समझौते के ‘बहुत करीब’ है।

भारत को उम्मीद है कि वह जवाबी शुल्क से बचने के लिए अमेरिका के साथ समझौता कर पाएगा। भारत ने यह भी संकेत दिया है कि वह जल्दबाजी में व्यापार समझौते में शामिल नहीं होगा। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि भारत समयसीमा के आधार पर कोई व्यापार समझौता नहीं करता है और अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को तभी स्वीकार करेगा जब उसे पूरी तरह से अंतिम रूप दे दिया जाएगा और राष्ट्रीय हित में होगा। प्रस्तावित व्यापार समझौते पर एक और दौर की वार्ता के लिए भारतीय वाणिज्य मंत्रालय का एक दल अमेरिका में है।

जायसवाल ने यूरोपीय संघ के साथ बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत के बारे में कहा कि वार्ता ‘बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है।’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछला दौर, यानी 12वां दौर सात से 11 जुलाई तक ब्रसेल्स में हुआ था। और अगले दौर की बातचीत सितंबर में नयी दिल्ली में होने वाली है।’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह (बातचीत) अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है...।

प्रमुख खबरें

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर