India US Trade: ट्रंप की चेतावनी, रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगेगा ज्यादा शुल्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर अमेरिकी शुल्क में खासी बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। ट्रंप ने भारत पर भारी मात्रा में रूस से तेल खरीदने और उसे बड़े मुनाफे पर बेचने का आरोप लगाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर लिखा, भारत रूस से भारी मात्रा में तेल सिर्फ खरीद ही नहीं रहा है, बल्कि उस तेल के बड़े हिस्से को खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा भी कमा रहा है।

पिछले सप्ताह ट्रंप ने भारत और रूस के रिश्तों को लेकर तीखा हमला भी बोला था और कहा था कि दोनों देश अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को साथ में गर्त में ले जा सकते हैं। भारत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह राष्ट्रीय हितों की रक्षा और संवर्धन के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा और वह शुल्क के प्रभावों की जांच कर रहा है। ट्रंप की इन घोषणाओं को भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते में अमेरिका की मांगों के पक्ष में दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिका अपने कृषि, डेयरी और आनुवंशिक रूप से संशोधित (जीएम) खाद्य पदार्थों पर भारत से शुल्क में रियायत मांग रहा है।

भारत इन क्षेत्रों में कोई भी रियायत देने के खिलाफ है, ये लाखों छोटे और हाशिए पर पड़े किसानों की आजीविका से जुड़े हैं। भारत ने कहा है कि वह इन शुल्कों के प्रभावों का अध्ययन कर रहा है और अभी भी एक निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते पर पहुंचने की उम्मीद कर रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक पांच दौर की वार्ता हो चुकी है। अगले दौर की वार्ता के लिए अमेरिकी दल 25 अगस्त को भारत आ रहा है। वार्ता 29 अगस्त तक चलेगी।

प्रमुख खबरें

Adam Zampa बने 200 ODI विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, Shane Warne के क्लब में शामिल

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई