चीन को पछ़ाड़कर भारत दुनिया का कारखाना बनने के काफी करीब : आनंद महिंद्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2023

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया के कारखाने के रूप में चीन की जगह ले सकता है और इसके लिये उसे एक ‘छलांग’ भर लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की महत्वाकांक्षाओं पर संदेह और कोविड के बाद आपूर्ति श्रृंखला बाधित होना भी देश के पक्ष में गया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की सालाना आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘पोल वॉल्ट’ का उदाहरण दिया। इसमें सफल छलांग लगाने के लिये कई चीजों को साथ लाने की आवश्यकता होती है। महिंद्रा ने कहा कि यह तुलना ‘आज के समय में और भी अधिक उपयुक्त है क्योंकि भारत छलांग (पोल वॉल्ट) लगाने के लिये तैयार है।’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छी तरह से इसके लिये तैयार हैं। जब कई देश मंदी की ओर बढ़ रहे हैं, तब भारतीय अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है।’’

हमने विश्व बैंक के ‘लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक’ पर अपनी स्थिति में बड़े पैमाने पर सुधार किया है। हमने बुनियादी ढांचे पर जो जोर दिया है, उसका लाभ मिल रहा है।’’ महिंद्रा ने कहा कि आज दुनिया डिजिटल रूप से काम कर रही है, इसीलिए भारत डिजिटल बुनियादी ढांचे के मामले में अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में एक जीबी मोबाइल डेटा की कीमत प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे कम है...। मोबाइल इंटरनेट की कीमत भी यही है। हम दक्षिण कोरिया की तुलना में 73 गुना सस्ते हैं... मेरा मानना ​​है कि भारत के पास शानदार तरीके से उछाल और उड़ान भरने के लिये पर्याप्त ऊर्जा है।’’ उद्योगपति ने मंच पर भारत के बढ़ते कद का पूरा फायदा उठाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया एक ऐसे चरण में है जहां चीन की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को खतरे की नजर से देखा जा रहा है। वहीं भारत को चीन के लिये संतुलन स्थापित करने वाले देश के रूप में देखा जा रहा है। आज कई देश हमें लुभा रहे हैं।’’ महिंद्रा ने कहा कि भारत की विदेश नीति बेहतरीन रही है और देश ने यूक्रेन संकट को अच्छी तरह से संभाला है। उन्होंने कहा कि भारत उन कुछ देशों में से एक है जिनकी अर्थव्यवस्था और तेल आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Connaught Place Market Loss | जंतर-मंतर पर तनाव का सीधा असर व्यापार पर: NDTA का शाम 6:30 बजे बंद का फरमान, खौफ में कनॉट प्लेस के दुकानदार

Connaught Place में आज शाम 6:30 बजे से सन्नाटा, CJP Protests के चलते NDTA का सुरक्षा पर बड़ा फैसला

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: भक्तों का विश्वास बहाल करने के लिए VHP-RSS और संतों का मास्टर Action Plan

Smart Kitchen Hacks: मटर का नेचुरल रंग रहेगा बरकरार और चमकेंगे जले हुए Utensils, फॉलो करें ये Simple Steps