वजन की चुनौती छोड़ Ring में जदुमणि सिंह का जलवा, Aaron Cullen को हराकर Pre-Quarter Final में प्रवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2026

 भारत के उभरते हुए युवा मुक्केबाज जदुमणि सिंह ने पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग में मेजबान स्कॉटलैंड के एरॉन कुलेन को एकतरफा अंदाज में हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। हर मुकाबले से पहले करीब 10 किलोग्राम वजन घटाने की मजबूरी से मुक्त होने के बाद जदुमणि पहले से कहीं अधिक आत्मविश्वास से भरे नजर आए। घरेलू दर्शकों के जबरदस्त समर्थन के बीच खेल रहे कुलेन के खिलाफ जदुमणि तकनीकी और रणनीतिक दोनों ही स्तर पर बेहतर साबित हुए। उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की और अब अगले दौर में उनका सामना पाकिस्तान के सुमामा रहमान से होगा। राष्ट्रीय चैंपियन जदुमणि के लिए लंबे समय तक हर टूर्नामेंट की शुरुआत रिंग में उतरने से पहले ही कठिन चुनौती से होती थी।

अब मैं पहले से ज्यादा सहज और बेहतर महसूस करता हूं।’’ उनका यही आत्मविश्वास मुकाबले की पहली घंटी बजते ही दिखाई दिया। कद में लंबेकुलेन के खिलाफ जदुमणि ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने लगातार सटीक जैब और तेज पंचों के संयोजन से स्कॉटिश मुक्केबाज की लंबी पहुंच का प्रभाव खत्म कर दिया और पहले राउंड में स्पष्ट बढ़त बना ली। दूसरे राउंड में घरेलू दर्शकों के उत्साहवर्धन के बीच कुलेन ने वापसी की कोशिश की, लेकिन जदुमणि ने संयम नहीं खोया। उन्होंने शानदार काउंटर पंच और बेहतरीन फुटवर्क के दम पर प्रतिद्वंद्वी को लगातार बैकफुट पर बनाए रखा।

अंतिम राउंड में भी भारतीय मुक्केबाज ने अपना दबदबा कायम रखा और मुकाबले के नतीजे को लेकर कोई संदेह नहीं छोड़ा। पांचों जज ने सर्वसम्मति से जदुमणि के पक्ष में फैसला सुनाया। राष्ट्रमंडल खेलों में जदुमणि के अभियान की यह दमदार शुरुआत इस बात का संकेत है कि वजन वर्ग बदलने के बाद वह पहले से अधिक मजबूत, आत्मविश्वासी और प्रभावशाली मुक्केबाज बनकर उभरे हैं।

प्रमुख खबरें

Railway Projects: 10,783 करोड़ की रेल परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम साय ने जताया आभार

Prithviraj Chavan बोले, 2029 में Rahul Gandhi विपक्ष का PM चेहरा होंगे या नहीं यह तय करना जल्दबाजी

Revanth Reddy ने BRS नेताओं द्वारा Speaker पर कथित टिप्पणी की व्यापक जांच के दिए आदेश

Bihar के 168 मेधावी छात्रों को CM Samrat Choudhary ने दिया नकद पुरस्कार और पदक