रोहित शर्मा की ओपनिंग पारी रही हिट, सीरीज में जड़ा लगातार तीसरा शतक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2019

रांची। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट में शनिवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले दिन चाय तक रोहित शर्मा के शानदार शतक की मदद से तीन विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए। रोहित शर्मा ने इस सीरीज में अपना तीसरा शतक जड़ा। वह 108 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (74) के साथ अब तक चौथे विकेट की साझेदारी में 166 रन जोड़ चुके हैं। दोनों ने भारत को शुरुआती झटकों से उबारकर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रोहित शर्मा ने विशाखापत्तनम में हुई सीरीज के पहले मैच की दोनों पारियों में शतक जमाया था। 

इसे भी पढ़ें: पुणे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के साथ बारिश भी है विराट के शेरों के लिए चुनौती

पहले दिन के दूसरे सत्र में भारत ने कोई विकेट नहीं गंवाया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले सत्र में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (10), चेतेश्वर पुजारा (0) और कप्तान विराट कोहली (12) के रूप में अपने तीन अहम विकेट खो दिए। संक्षिप्त स्कोर: भारत पहली पारी: 52 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन। (रोहित शर्मा नाबाद-108, अजिंक्य रहाणे नाबाद- 74; कागिसो रबाडा 2/54, एनिच नॉर्टजे 1/42)।

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना