टीम इंडिया ने 6 विकेट से दर्ज की जीत, रोहित शर्मा ने जड़ा करियर का 23वां शतक

By अनुराग गुप्ता | Jun 05, 2019

साउथम्पटन। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भारत के खिलाफ विश्व कप के मैच में बुधवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 227 रन बनाए और टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका की यह तीसरी हार है। 

  • टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया है। 
  • क्रिस मॉरिस ने महेंद्र सिंह धोनी को आउट किया। इस दौरान 46 गेंद की मदद से धोनी ने 34 रन बनाए। धोनी के लौटने के बाद क्रीज पर हार्दिक पांड्या आए। जिन्होंने अपनी दूसरी और तीसरी गेंद में धमाकेदार चौके जड़ दिया।
  • दक्षिण अफ्रीका द्वारा जीवनदान मिलने के बाद रोहित शर्मा ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 23वां शतक जड़ दिया और इसी के साथ ही रोहित ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया। सौरव गांगुली ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में 22 शतक मारे हैं।
  • लोकेश राहुल को कैगिसो रबाडा ने फाफ डु प्लेसी के हाथों कैच आउट करा कर भारत को तीसरा झटका दिया और इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने मोर्चा संभाला।
  • रोहित शर्मा ने एकदिवसीय करियर का 43वां अर्धशतक जड़ दिया है। शुरुआत में काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद आखिर रोहित शर्मा ने विश्व कप इतिहास का अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा। 
  • 16 वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका को दूसरी सफलता प्राप्त हुई। इस दौरान फेलुक्वायो ने विराट कोहली का विकेट चटकाया। विराट ने 34 गेंद में 1 चौके की मदद से 18 रन बनाए।
  • भारतीय टीम को शिखर धवन के तौर पर पहला झटका लगा है। छठे ओवर में कैगिसो रबाडा की गेंद में शिखर धवन ने क्विंटन डि कॉक को कैच थमा दिया। 
  • दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 227 रन का स्कोर खड़ा किया। अब भारत को जीत के लिए 228 रन बनाने होंगे।
  • दक्षिण अफ्रीका का ओपनिंग ऑर्डर लड़खड़ाने के बाद क्रिस मॉरिस और रबाड़ा ने टीम की लाज रखी और टीम को दोहरे शतक तक पहुंचाया। वहीं टीम इंडिया के पेसर्स जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए।
  • मौजूदा परिस्थिती की बात करें तो 46 ओवर खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम की हालात खस्ता नजर आई। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान में 200 रन बना लिया। वहीं भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए यजुवेंद्र चहल। जिन्होंने  10 ओवर में 51 रन देकर 4 विकट चटकाए। जबकि कुलदीप यादव ने 46 रन दिए और उन्हें महज एक ही सफलता हासिल हुई।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal