भारत पुलवामा हमला का बदला ‘अभी‘ चाहता है: अमरिंदर सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि कश्मीर में भारतीय जवानों की निर्मम हत्या से पूरा देश ‘परेशान’ है और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यह कार्रवाई सैन्य, राजनयिक या आर्थिक रूप से की जा सकती है या तीनों को मिलाकर की जा सकती है। सिंह ने पुलवामा हमले में शहीद हुए प्रत्येक जवान के लिए दो को मारने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि पाकिस्तानी सेना गोलियां चला रही है और प्रधानमंत्री इमरान खान भी वहां सेना की ही ‘पौध’ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हमारे 41 लोग मार दिए गए, हमें उनके 82 चाहिए।

यह भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड बेदखली मामले में उच्च न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा

उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, सिर्फ इसलिए वह भारत को ब्लैकमेल नहीं कर सकता। भारतीय सुरक्षा बलों ने 1999 में करिगल में उन्हें तब भी हराया था जब उनके पास परमाणु क्षमता थी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अगर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी हमारे सैनिकों को मार सकते हैं तो हमें भी कुछ करने की जरूरत है। सिंह का यह बयान उनके मंत्री नवजोत सिंह सिद्धु के बयान के बाद आया है। सिद्धू ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से बातचीत की मांग की थी। पूर्व सैनिक सिंह ने कहा कि सेना को युवाओं पर पैलेट गन चलाने और उन्हें अंधा करने की जगह जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कश्मीर में कार्रवाई करनी चाहिए। कश्मीर के युवाओं का मन प्रेम और प्यार से जीतने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार