Gaza Ceasefire: भारत ने किया इस्राइल-हमास युद्ध विराम समझौते का स्वागत, कहा- मानवीय सहायता की सुरक्षित आपूर्ति हो सकेगी

By अभिनय आकाश | Jan 16, 2025

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर गाजा में इजरायल और हमास के बीच शत्रुता समाप्त होने का स्वागत किया है। दोनों परस्पर विरोधी पक्ष युद्धविराम समझौते पर पहुंच गए। भारत ने गाजा में बंधकों की रिहाई के समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि हम बंधकों की रिहाई के समझौते और गाजा में युद्धविराम की घोषणा का स्वागत करते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उम्मीद है कि इस समझौते से गाजा के लोगों तक मानवीय सहायता की सतत आपूर्ति सुरक्षित तरीके से हो सकेगी। हमने लगातार सभी बंधकों की रिहाई, युद्धविराम और बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान किया है। 

इसे भी पढ़ें: Israel-Hamas War update: संघर्ष के डेढ़ साल, 46,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे गए

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने बुधवार को कहा कि मैं गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए समझौते की घोषणा का स्वागत करता हूं। गुटेरेस ने इस सौदे को कराने में समर्पित प्रयासों के लिए मिस्र, कतर और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित मध्यस्थों की भी सराहना की।

प्रमुख खबरें

पहले Ram Mandir विरोध, अब चंदे पर सवाल! Yogi ने SP के दोहरे रवैये पर बोला हमला

Box Office Collection | Spider-Man: Brand New Day ने 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, The Odyssey का प्रदर्शन रहा स्थिर

Tom Holland की ‘स्पाइडर-मैन’ फिल्म ने भारत में कमाए 300 करोड़ रुपये से अधिक

AITA चुनावों पर Delhi High Court का बड़ा फैसला, पुनर्विचार याचिका खारिज