Nepal की नई अंतरिम सरकार का भारत ने किया स्वागत, विदेश मंत्रालय ने कहा- मिलकर काम करना जारी रखेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2025

नेपाल के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि आपने इस मामले पर पहले जारी किया गया हमारा बयान देखा होगा। हम नेपाल में सुशीला कार्की के नेतृत्व में एक नई अंतरिम सरकार के गठन का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री ने नेपाल की प्रधानमंत्री कार्की के साथ गर्मजोशी से बातचीत की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के लिए भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। एक घनिष्ठ पड़ोसी, एक लोकतंत्र और एक दीर्घकालिक विकास साझेदार के रूप में भारत हमारे दोनों देशों के लोगों और लोगों की भलाई और समृद्धि के लिए नेपाल के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।

इसे भी पढ़ें: जम्मू में किसानों का दर्द देख भावुक हुए शिवराज! बोले- संकट से उबारने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

उन्होंने कहा साथ ही मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।’’ काठमांडू में नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार बातचीत के दौरान कार्की (73) ने कहा, “अंतरिम सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता चुनाव ही रहेंगे, तथा जवाबदेह, उत्तरदायी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए दृढ़ संकल्प युवाओं की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करेगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games पदक विजेता भारतीय मुक्केबाजों का दिल्ली हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत हुआ

Canon भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए Lithography तकनीक लाने की तैयारी में

Dandiya Night से पहले काली पड़ी Oxidised Jewellery चमकाने के आसान घरेलू नुस्खे

कीमतें 8% तक बढ़ने के बावजूद Consumer Appliances कंपनियों को त्योहारी बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ की आस