भारत ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम का स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2019

नयी दिल्ली। भारत ने सोमवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति चुनाव के प्रारंभिक परिणाम की घोषणा का स्वागत किया और आशा जतायी कि अफगान नेता तथा अन्य संबंधित पक्ष लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे तथा आतंकवाद की चुनौती के खिलाफ संघर्ष करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और सामाजिक आर्थिक विकास की जद्दोजेहद में जुटी अफगानिस्तान सरकार और वहां की जनता के साथ मिलकर काम करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि शिकायतों का निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत निवारण किया जाएगा ताकि अंतिम परिणाम की समय से घोषणा हो।

प्रमुख खबरें

SIR विवाद के बीच EC की पहली बड़ी बैठक, Form 6 और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर दिया स्पष्टीकरण

Asian Games Kabaddi में भारत का जलवा, पुरुष और महिला टीमों ने Iran को हराकर जीता Gold

Bank Account में रजिस्टर्ड Mobile Number घर बैठे बदलें, Net Banking से ऐसे करें अपडेट

Russia Ukraine War: दोनों देशों के बीच तेज हुए हवाई हमलों में 7 लोगों की मौत