भारत ने इजराइल-हमास संघर्ष में मानवीय अल्प-विराम के प्रयासों का स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2023

भारत ने इजराइल-हमास संघर्ष में मानवीय अल्प-विराम के प्रयासों और तनाव कम करने एवं फलस्तीन के लोगों को तत्काल मानवीय सहायता प्रदान करने की अंतरराष्ट्रीय समुदाय की कोशिशों का स्वागत किया।

कंबोज ने कहा, ‘‘भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के उन सभी कदमों का स्वागत करता है जो संघर्ष को कम करने की कोशिश करते हैं और फलस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता तत्काल मुहैया कराने में सक्षम बनाते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम आतंकवाद के सभी रूपों का दृढ़ता से विरोध करते हैं। हम स्पष्ट रूप से हिंसा के खिलाफ हैं। हम इस पक्ष में हैं कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन किया जाए, तनाव को और बढ़ने से रोका जाए, मानवीय सहायता पहुंचाना जारी रहे, सभी बंधकों को बिना शर्त रिहा किया जाए और सभी पक्ष शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली की दिशा में काम करें।’’ कंबोज ने कहा कि इसी दिशा में ‘‘हम युद्ध में मानवीय अल्प-विराम के प्रयासों का भी स्वागत करते हैं।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया