भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा: राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2019

अमता/माल्दा (पश्चिम बंगाल)। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के घोषणा पत्र में गरीबी मिटाने के वादे का उपहास उड़ाते हुए कहा कि देश कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त हो पाएगा। सिंह ने कहा कि दूसरे चरण के चुनाव के बाद इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि भाजपा की सत्ता में वापसी हो रही है। हावड़ा और माल्दा जिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के दिनों से ही कांग्रेस गरीबी मिटाने का वादा कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अब, राहुल गांधी यह वादा कर रहे हैं। तथ्य यह है कि जिस दिन देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा, गरीबी से भी मुक्त हो जाएगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: धर्म और आतंकवाद के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं मोदी: कुमारस्वामी

तृणमूल कांग्रेस के ‘‘मा, माटी और मानुष’’ नारे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, तृणमूल के शासन में ‘‘ मां, मातृभूमि और मनुष्य सभी पीड़ित हैं।’’ घुसपैठियों को देश से बाहर करने की बात पर कायम रहते हुए सिंह ने कहा कि शरणार्थियों को नागरिकता (संशोधन) विधेयक के तहत नागरिकता दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर कड़ा विवाद है।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन