इजरायल का कूड़े वाला ट्रक देख हिल जाएगा भारत, हुआ तगड़ा इलाज

By अभिनय आकाश | Apr 14, 2026

इजराइल की पुलिस और सेना ने कूड़ा उठाने वाले जिस ट्रक को घेर रखा है वह दुनिया को तो चौंका ही देगा लेकिन भारत को हिला देगा क्योंकि इस ट्रक में जो मिला है उसे रोका ना गया तो इजराइल और भारत दोनों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। पहली नजर में यह कूड़ा उठाने वाला ट्रक ही लग रहा है। आपको सबसे पहले बताते हैं कि इस ट्रक में क्या मिला है। दरअसल इजराइल के सुरक्षा बलों ने कूड़ा उठाने वाले इस ट्रक को रूटीन चेकिंग के दौरान सामरिया क्रॉसिंग पर रोका। सामरिया क्रॉसिंग इजराइल और फिलिस्तीनी क्षेत्रों के बीच एक महत्वपूर्ण सुरक्षा चौकी है जो उत्तरी वेस्ट बैंक क्षेत्र में स्थित है। वेस्ट बैंक गाज़ा से भी पेचीदा जगह है। यह इलाका तीन हिस्सों में बटा है। एरिया ए, एरिया बी और एरिया सी। एरिया ए और बी दोनों में फिलिस्तीनी रहते हैं। यह वेस्ट बैंक का 40 फ़ीसदी हिस्सा है। एरिया ए की सुरक्षा पूरी तरह से फिलिस्तीनी अथॉरिटी के हाथ में है। जबकि एरिया बी की निगरानी फिलिस्तीनी और इजरायली अथॉरिटीज मिलकर करती हैं। 

इसे भी पढ़ें: इजरायल के अटैक के बीच बड़ा एक्शन! अचानक लेबनान आर्मी के साथ भारत की बड़ी मुलाकात

बहरहाल सामरिया क्रॉसिंग पर जो हुआ है वह भारत के लिए क्यों खतरा है। दरअसल इसी तरह से भारत में भी बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिए घुसते हैं। लेकिन यहां पर भारत की स्थिति इजराइल से भी ज्यादा खतरनाक है क्योंकि बांग्लादेशी और रोहिंग्या भारत में एक वोट बैंक बन जाते हैं। उन्हें राजनीतिक हितों के लिए पाला जाता है। जरूरत पड़ने पर इनसे पत्थरबाजी कराई जाती है। फर्जी कागज बनाकर यह भारत का ही हिस्सा बन जाते हैं। मूल आबादी को भागने पर मजबूर कर देते हैं। इलाके की पूरी डेमोग्राफी बदल देते हैं। पश्चिम बंगाल और असम में ऐसे कई इलाके हैं जो बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की वजह से पूरी तरह से मुस्लिम मेजॉरिटी इलाके बन गए हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission विवाद पर Congress Working Committee मंगलवार को तय करेगी रणनीति

Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल

Hormuz में US Spy Drone पकड़ने का दावा झूठा, CENTCOM ने IRGC के बयान को नकारा

MMDR Act के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ूंगा, नवीन पटनायक ने ओडिशा में किया विरोध का आह्वान