नए कोच फुल्टन के मार्गदर्शन में प्रो लीग में दबदबा बरकरार रखने उतरेगा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2023

लंदन। उत्साह से भरी भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में घरेलू चरण की फॉर्म को शुक्रवार को यहां ओलंपियन बेल्जियम से मुकाबले के साथ शुरू हो रहे यूरोपीय चरण में भी बरकरार रखने की कोशिश करेगी। टूर्नामेंट के यूरोपीय चरण के दौरान भारत आइंडहोवेन में मेजबान नीदरलैंड और अर्जेन्टीना से भी भिड़ेगा। भारत इस साल की शुरुआत में विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन से उबरकर 2022-23 की प्रो लीग तालिका में शीर्ष पर चल रहा है। टीम इस दौरान विश्व चैंपियन जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ अजेय रही। भारत ने राउरकेला चरण में तीन सीधी जीत दर्ज की जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मैच में भी शूटआउट जीतकर बोनस अंक जुटाया। भारत आठ मैच में पांच सीधी जीत और दो शूट आउट जीतकर 19 अंक के साथ अभी अंक तालिका में शीर्ष पर है।

इसे भी पढ़ें: मैं बुमराह का विकल्प नहीं, सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा था: मधवाल

फुल्टन ने ऑस्ट्रेलिया के ग्राहम रीड की जगह ली है जिनके मार्गदर्शन में भारत ने तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। भारत ग्रेट ब्रिटेन से पिछली बार तोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में भिड़ा था जिसमें टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की थी। रियो ओलंपिक 2016 से भारत ने बेल्जियम के खिलाफ 19 मैच खेले हैं जिसमें से टीम ने आठ में जीत दर्ज की है जबकि नौ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। भारत ने बेल्जियम से पिछला मुकाबला पिछले साल एंटवर्प में खेला था जब प्रो लीग के पिछले सत्र में भारतीय टीम ने पहला मैच 2-3 से गंवाने के बाद दूसरा मैच शूट आउट में जीता था। हरमनप्रीत ने कहा कि वे बेल्जियम से भिड़ने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, ‘‘एक टीम के रूप में भारत ने बेल्जियम के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा शुरू की है, विशेषकर पिछले पांच से छह साल में। हम इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलने का लुत्फ उठाते हैं और टीम हमेशा उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर उत्साहित रहती है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर